Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Yamuna City: यमुना सिटी में बनेगा CIIT Centre, टाटा टेक्नोलॉजीज देगी Training और Startup Support

Yamuna City: यमुना सिटी अब नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली युवाओं के लिए हब बनने जा रही है। यमुना प्राधिकरण यहां Centre for Innovation, Invention, Incubation and Training (CIIT) स्थापित करेगा, जिसका संचालन Tata Technologies Limited करेगी। यह प्रोजेक्ट युवाओं को एक ही छत के नीचे skill development training, incubation support और product creation की सुविधा देगा। सरकार ने इस संस्थान के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को अधिकृत कर दिया है और अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
top-news

Yamuna City: यमुना सिटी अब नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली युवाओं के लिए हब बनने जा रही है। यमुना प्राधिकरण यहां Centre for Innovation, Invention, Incubation and Training (CIIT) स्थापित करेगा, जिसका संचालन Tata Technologies Limited करेगी। यह प्रोजेक्ट युवाओं को एक ही छत के नीचे skill development training, incubation support और product creation की सुविधा देगा। सरकार ने इस संस्थान के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को अधिकृत कर दिया है और अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।


Yamuna City: युवाओं के लिए Skill Development Hub

सीआईआईआईटी 8704 वर्गमीटर जमीन पर सेक्टर-33 में बनेगा। यह केंद्र vocational education, startup incubation और innovation training का बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। खास बात यह है कि यहां युवा उद्यमियों को अपने startup ideas को shape देने और बिना भारी निवेश के market-ready product बनाने का मौका मिलेगा। इससे सीधे तौर पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार दोनों का अवसर मिलेगा।


लंबे समय से अटका प्रोजेक्ट हुआ आगे

जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट पहले जमीन आवंटन के बावजूद लंबित था। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद इसे प्राथमिकता दी। 22 अगस्त को शासन को पत्र भेजने और मुख्यमंत्री कार्यालय में चर्चा के बाद आखिरकार इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई। अब टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से इसका निर्माण शुरू होगा।


Yamuna City: युवाओं को मिलेगा Startup Ecosystem

सीईओ का कहना है कि जल्द से जल्द केंद्र का काम शुरू कराया जाएगा। यहां पर मिलने वाला training + incubation ecosystem न सिर्फ ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे यूपी के युवाओं के लिए अवसर खोलेगा। यह पहल सरकार के Skill India और Startup India Mission को भी मजबूती देगी। यहां से निकले उत्पाद सीधे मार्केट में लांच किए जा सकेंगे, जिससे युवाओं के सपनों को पंख मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *