Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: सेक्टर अल्फा-2 में सीवर ओवरफ्लो! हर गली में गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पुराने और घनी आबादी वाले सेक्टर अल्फा-2 (Sector Alpha-2) के निवासी पिछले दो महीनों से सीवर ओवरफ्लो (Sewer Overflow) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सेक्टर की लगभग हर गली में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने फैली गंदगी से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि लोगों का रोजाना घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पुराने और घनी आबादी वाले सेक्टर अल्फा-2 (Sector Alpha-2) के निवासी पिछले दो महीनों से सीवर ओवरफ्लो (Sewer Overflow) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सेक्टर की लगभग हर गली में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने फैली गंदगी से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि लोगों का रोजाना घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।


Greater Noida: बीमारियों का खतरा बढ़ा

लोगों का कहना है कि सीवर का पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों (Dengue & Malaria) का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है। गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। सेक्टर की कई गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है और बच्चे तक इसी गंदगी से होकर स्कूल जाते हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।


RWA और Federation की उदासीनता

सेक्टर की आरडब्ल्यूए (RWA) ने इस मुद्दे को कई बार फेडरेशन ग्रुप (Federation Group) में उठाया, लेकिन किसी स्तर पर समाधान की पहल नहीं हुई। Greater Noida के सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद न प्राधिकरण और न ही फेडरेशन इस समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं। इससे सेक्टरवासियों में गहरी नाराजगी है।


प्रदर्शन की तैयारी में जुटे लोग 

लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सीवर सफाई (Sewer Cleaning) और मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ेगा। सेक्टरवासियों का मानना है कि Greater Noida प्राधिकरण की लापरवाही से उनकी दिनचर्या और सेहत दोनों खतरे में हैं। अब उम्मीद यही है कि आवाज उठाने पर प्रशासन नींद से जागेगा और समस्या का स्थायी समाधान करेगा।