Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा को मिली नई सौगात! तीन स्थायी EV Charging Stations तैयार

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार तीन EV Charging Stations बनकर तैयार हो गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों को सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी (GNIOT) और शारदा विश्वविद्यालय के पास स्थापित किया गया है। इनकी शुरुआत के साथ ही अब इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) स्वामियों को चार्जिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। खास बात यह है कि ये स्टेशन स्थायी रूप से तैयार किए गए हैं, जिससे UP International Trade Show 2025 (UPITS-2025) के बाद भी आम जनता को सुविधा मिलती रहेगी।
top-news

पहले ग्रेटर नोएडा में EV चार्जिंग का कोई ठोस इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं था, जिसके कारण ई-वाहन (E-Vehicles) मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बार ट्रेड शो में भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) लगाई गई हैं, जिनके चार्जिंग को लेकर बड़ा चैलेंज सामने था। इस समस्या का समाधान करने के लिए Greater Noida Authority के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने शो से पहले चार्जिंग स्टेशनों को तैयार करने के निर्देश दिए थे।

एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में ग्रेटर नोएडा अतॉरिटी के अर्बन सर्विस विभाग ने तेजी से काम शुरू कराया और आखिरकार तीनों EV Charging Stations अब चालू हो चुके हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ निजी वाहन मालिक भी अपने वाहनों को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इससे न सिर्फ ट्रेड शो के आयोजन को बल मिलेगा, बल्कि शहरवासियों के लिए भी बड़ी सुविधा उपलब्ध हो गई है।

Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जरूरत के अनुसार और भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा ई-मोबिलिटी (E-Mobility) और ग्रीन ट्रांसपोर्ट (Green Transport) के लिए एक मॉडल सिटी के रूप में उभरेगा। शहर में EV Infrastructure मजबूत होने से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और निवेशकों का रुझान भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *