Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: रूस का बिजनेस डेलीगेशन ग्रेटर नोएडा पहुंचा, इंडस्ट्रियल टाउनशिप में निवेश की जताई इच्छा

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा मंगलवार को रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसमें लगभग 30 सदस्य शामिल थे। इस Business Delegation from Russia ने यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर का दौरा किया और Integrated Industrial Township (IITGNL) का भ्रमण किया। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा मंगलवार को रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसमें लगभग 30 सदस्य शामिल थे। इस Business Delegation from Russia ने यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर का दौरा किया और Integrated Industrial Township (IITGNL) का भ्रमण किया। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल को Multi Modal Logistic Hub (MMLH) और Multi Modal Transport Hub (MMTH) प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया गया। Greater Noida Authority के अधिकारियों ने बताया कि यह टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है और Plug and Play System पर आधारित है। इससे निवेशकों को भूखंड आवंटन से लेकर उद्योग लगाने तक की प्रक्रिया बेहद तेज और आसान होगी।



Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि जल्द ही MMLH और MMTH प्रोजेक्ट को शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, आईआईटीजीएनएल की प्रीति शर्मा और महावीर सजवान ने प्रतिनिधिमंडल को ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, आधुनिक विद्युत सबस्टेशन और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। रूसी प्रतिनिधिमंडल ने हायर कंपनी का भी निरीक्षण किया और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक मॉडल की सराहना की।


रूसी डेलीगेशन ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई और कहा कि यहां का Industrial Infrastructure अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के साथ ही यह क्षेत्र सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी में बेहतरीन है। इन सभी सुविधाओं को देखते हुए रूस की कंपनियों ने यहां निवेश को लाभकारी बताया।