Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में यमुना प्राधिकरण का स्टॉल आकर्षण का केंद्र

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित Expo Mart Exhibition Centre में 25 सितंबर 2025 को UP International Trade Fair 2025 के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने Hall No. 03 में पहुंचकर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैवेल्स ग्रुप, मिंडा स्पार्क ग्रुप और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण/नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राकेश कुमार सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
top-news

Hall No. 03 में लगे यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल्स सभी के आकर्षण का केंद्र बने। Film City Stall पर फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर, अभिनेता अर्जुन कपूर और आशीष भूटानी मौजूद रहे। वहीं Noida International Airport Stall पर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के CEO क्रिस्टोफ शेलमैन, उद्योगपति शेखर अग्रवाल (Priya Gold Group), एम.एल. जायसवाल (DS Group), राजीव गोयल (Havells Group) सहित कई दिग्गज उद्यमियों ने प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात कर परियोजनाओं की सराहना की।

इस बार यमुना प्राधिकरण को आवंटित स्थल पर कई नामी कंपनियों व संस्थानों जैसे Priya Gold, SAEIL Solar, Minda Spark, Havells, Amity, Galgotias, MGM Group, Patanjali, Toy Associations, Medical Devices Park Cluster की प्रमुख कंपनियों (Allenger, Polymedicure, Romsons, Allied Medical, Narang, Medisys) ने अपने स्टॉल्स लगाए। ये स्टॉल्स Business Opportunities, Technology Showcase और Investment Potential का बेहतरीन मंच बनकर उभरे।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल, Film City Project, मेडिकल डिवाइस पार्क की प्रगति, प्रस्तावित Fintech City, Semiconductor Park, Heritage City व Educational Hub की जानकारियां प्रदर्शित की गईं। सबसे खास आकर्षण रहा Anushka Robot, जिसने आगंतुकों को आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव कराया। प्रधानमंत्री मोदी के भ्रमण के दौरान शैलेंद्र कुमार भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, नंदकिशोर सुंदरियाल और स्मिता सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *