Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: राष्ट्रीय फ़ार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर ग्रेटर नोएडा में सेमिनार एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित Baxson Homoeopathic Medical College & Hospital में 22–23 सितम्बर 2025 को National Pharmacovigilance Week के उपलक्ष्य में भव्य Seminar & Exhibition का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग, रिसर्च मेथडोलॉजी एवं बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिनी वीर जी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. पी. शर्मा के प्रेरक उद्बोधन से हुआ।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित Baxson Homoeopathic Medical College & Hospital में 22–23 सितम्बर 2025 को National Pharmacovigilance Week के उपलक्ष्य में भव्य Seminar & Exhibition का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग, रिसर्च मेथडोलॉजी एवं बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिनी वीर जी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. पी. शर्मा के प्रेरक उद्बोधन से हुआ।


इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी और डॉ. स्वामी ने Pharmacovigilance एवं Adverse Drug Reaction (ADR) Reporting के महत्व पर रोचक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु BHMS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने Poster Competition, Slogan Writing, Skit तथा Nukkad Natak प्रस्तुत किए। इन सभी गतिविधियों को सफल बनाने में डॉ. रुमझुम, डॉ. शुक्ला शाह, डॉ. प्रिया और डॉ. अपर्णा सिंह का योगदान सराहनीय रहा।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Pharmacovigilance 2025 Exhibition रही। इसमें रिसर्च मेथडोलॉजी एवं बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग तथा MOM समिति (NABH) द्वारा ADR Reporting Stalls लगाए गए। यहां दवा सुरक्षा (Drug Safety) और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विशेष जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का सफल संयोजन डॉ. रश्मि, डॉ. नीता और डॉ. ईशिता ने किया।


इस आयोजन की विशेष उपलब्धि स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा प्रस्तुत Health Talk रही। इसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन में होम्योपैथी में Pharmacovigilance Importance और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग (Practical Application) पर चर्चा की गई। इस तरह यह दो दिवसीय आयोजन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक मूल्यवान अनुभव भी सिद्ध हुआ।