Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

UPITS 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल ने खींचा वीआईपी और युवाओं का ध्यान

UPITS 2025: ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में Uttar Pradesh International Trade Show का आगाज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने Hall No.-3 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का भ्रमण किया और तैयारियों को देखकर संतोष जताया। इस मौके पर प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार और एसीईओ टीम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
top-news

UPITS 2025: ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में Uttar Pradesh International Trade Show का आगाज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने Hall No.-3 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का भ्रमण किया और तैयारियों को देखकर संतोष जताया। इस मौके पर प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार और एसीईओ टीम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


UPITS 2025: वीआईपी विजिट और फिल्मी सितारों की मौजूदगी

ट्रेड फेयर के पहले ही दिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने स्टॉल का जायजा लिया और अधिकारियों से योजनाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। बॉलीवुड डायरेक्टर Boney Kapoor और एक्टर Arjun Kapoor भी पहुंचे और ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर बात की। इस वजह से स्टॉल पर विजिटर्स का उत्साह और बढ़ गया।


आकर्षण का केंद्र बने Digital Features

स्टॉल पर लगाए गए Anamorphic LED Wall, Diamond LED Cube, AI Selfie Booth, Neuro Sensor Car, VR Simulator Game, Live Mug Painting और क्विज-पजल गेम्स ने युवाओं का दिल जीत लिया। यह tech-based features आगंतुकों को इंटरएक्टिव अनुभव दे रहे हैं, जिससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधुनिक सोच और इनोवेशन की झलक मिलती है।


UPITS 2025: शानदार व्यवस्थाओं से मिला फायदा

एक्सपो मार्ट में traffic management और parking facility की तैयारी भी सफल रही। नासा पार्किंग में 8,000 वाहनों के लिए व्यवस्था की गई थी। साथ ही, सड़कों की मरम्मत, ग्रीनरी बढ़ाने और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से आगंतुकों को कोई असुविधा नहीं हुई। नासा पार्किंग से एक्सपो मार्ट तक बस सेवा भी संचालित की गई। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से सभी तैयारी आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है।