Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Supreme Court का बड़ा फैसला! Green Crackers बनाने की मंजूरी, Delhi-NCR में बिक्री पर रोक जारी

Supreme Court: देश की सर्वोच्च अदालत Supreme Court ने शुक्रवार को पटाखा उद्योग को राहत देते हुए Green Crackers (ग्रीन पटाखे) के निर्माण की अनुमति दे दी है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि Delhi-NCR में इन पटाखों की बिक्री पर अभी रोक जारी रहेगी। दिवाली के समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
top-news

Supreme Court: देश की सर्वोच्च अदालत Supreme Court ने शुक्रवार को पटाखा उद्योग को राहत देते हुए Green Crackers (ग्रीन पटाखे) के निर्माण की अनुमति दे दी है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि Delhi-NCR में इन पटाखों की बिक्री पर अभी रोक जारी रहेगी। दिवाली के समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।


Green Crackers बनाने के लिए जरूरी होगा Certificate

Supreme Court ने शर्त रखी है कि सिर्फ वही निर्माता Green Crackers बनाएंगे जिनके पास अधिकृत एजेंसियों का सर्टिफिकेट होगा। यह सर्टिफिकेट NEERI (नीरी) और PESO (पीईएसओ) जैसी संस्थाओं द्वारा ही जारी किया जाएगा। कोर्ट ने साफ किया कि बिना प्रमाणपत्र के कोई भी निर्माता ग्रीन पटाखे नहीं बना पाएगा।


Supreme Court: Delhi-NCR में Ban क्यों?

दिल्ली-एनसीआर में Air Pollution (वायु प्रदूषण) हर साल दिवाली के समय खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए अदालत ने यहां बिक्री पर रोक बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, इस क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की भी बिक्री नहीं होगी। पटाखा निर्माताओं को यह लिखित वचन देना होगा कि वे दिल्ली-एनसीआर में कोई पटाखा नहीं बेचेंगे।


अगली सुनवाई में होगा बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि अगली सुनवाई में इस पर विस्तृत चर्चा होगी कि भविष्य में दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी जाए या नहीं। फिलहाल, यह फैसला पटाखा निर्माताओं के लिए राहत और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।