Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Corruption Free India Organization: शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन का कार्यक्रम

Corruption Free India Organization: करप्शन फ्री इंडिया संगठन (Corruption Free India Organization) की अहम बैठक सोमवार को एच.एस. गार्डन, बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र भाटी ने की जबकि संचालन जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम प्रधान ने किया। इस अवसर पर शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।
top-news

Corruption Free India Organization: करप्शन फ्री इंडिया संगठन (Corruption Free India Organization) की अहम बैठक सोमवार को एच.एस. गार्डन, बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र भाटी ने की जबकि संचालन जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम प्रधान ने किया। इस अवसर पर शहीदे-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।


कोषाध्यक्ष हरीश भाटी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि भाटी ने बताया कि भगत सिंह देश के युवाओं के आदर्श हैं और उनका जीवन संघर्ष हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट प्रेम प्रधान ने कहा कि आज हमें भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए देश से भ्रष्टाचार (Corruption) को मिटाने की दिशा में काम करना होगा। उन्होंने इसे “दूसरी आज़ादी की लड़ाई” बताते हुए हर कार्यकर्ता से अपील की कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज से भ्रष्टाचार खत्म करने में पूर्ण सहयोग दें। यह संदेश सभी युवाओं को जागरूक और एकजुट होने की दिशा में प्रेरित करता है।


इस मौके पर चेयरमैन संजय भैया, एडवोकेट प्रेम प्रधान, रवि भाटी, हरीश भाटी, सुरेन्द्र भाटी, कुलवीर भाटी, यतेन्द्र नागर, रिकू बैसला, कृष्ण नेता जी, कर्मवीर और कुलदीप सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शपथ ली कि संगठन के माध्यम से “Corruption Free India” के सपने को साकार करेंगे और शहीदे-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों को समाज में जीवित रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *