Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में शहीद भगत सिंह जयंती पर किसान पंचायत, संगठन विस्तार के साथ उठीं समस्याओं की आवाज़

Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन (BKU) मंच के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम तिलपता में शहीद भगत सिंह जयंती बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा ज्ञानेन्द्र प्रधान ने की जबकि संचालन का कार्य राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने संभाला। कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर भी अहम निर्णय लिए गए।
top-news

Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन (BKU) मंच के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम तिलपता में शहीद भगत सिंह जयंती बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा ज्ञानेन्द्र प्रधान ने की जबकि संचालन का कार्य राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने संभाला। कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर भी अहम निर्णय लिए गए।


किसान पंचायत में चौधरी अक्षय मुखिया तिलपता को गौतम बुद्ध नगर का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सोनू भाटी को ज़िला उपाध्यक्ष, अनिल भाटी और रवि अधाना को ज़िला सचिव बनाया गया। वहीं यशराज और इन्द्रजीत को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि जिले के किसान लगातार परेशान हैं लेकिन farmers’ issues का कोई समाधान नहीं हो रहा है।


राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील भाटी ने तीनों प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका काम करने का मन नहीं है और जल्द ही किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं प्रवक्ता गौतम लोहिया ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए employment opportunities नहीं हैं। शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर जिले में लगातार लूट जारी है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्कू यादव ने तिलपता मार्ग की समस्या उठाते हुए कहा कि यदि सड़क दुर्घटनाओं और जाम का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा।


इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिनमें सुखवीर आर्य, प्रेमराज भगत जी, रहीसराम भाटी, कृष्ण भड़ाना, विक्रांत भाटी, ज्ञानेंद्र यादव, सागर यादव, अन्नू सरपंच, डॉ. मोहसिन और आस मौलाना शामिल रहे। किसानों ने एक सुर में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही Greater Noida Farmers Protest देखने को मिलेगा।