Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida International Airport: मुख्य सचिव एसपी गोयल बने चेयरमैन, अक्टूबर में होगा उद्घाटन

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 24वीं बोर्ड बैठक सोमवार को लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल (SP Goyal) को निदेशक मंडल में शामिल कर एयरपोर्ट कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के साथ ही एयरपोर्ट परियोजना (airport project) को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 30 अक्टूबर 2025 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
top-news

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 24वीं बोर्ड बैठक सोमवार को लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल (SP Goyal) को निदेशक मंडल में शामिल कर एयरपोर्ट कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के साथ ही एयरपोर्ट परियोजना (airport project) को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 30 अक्टूबर 2025 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।


बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह और परियोजना के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने मुख्य सचिव को निर्माण की प्रगति (construction progress) से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 तक Noida International Airport का कार्य पूर्ण हो जाएगा और बचे हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक में कहा कि उद्घाटन में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने अन्य शहरों से एयरपोर्ट की बेहतर connectivity पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह है कि आने वाले समय में यात्रियों (passengers) को एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो और ट्रैवल smooth और seamless हो।


Noida International Airport प्रोजेक्ट के संचालन के लिए गठित नियाल कंपनी (NIAL Company) में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अलावा राज्य सरकार की भी भागीदारी है। अब मुख्य सचिव इस कंपनी के चेयरमैन बनकर प्रोजेक्ट की निगरानी करेंगे। बैठक में प्रमुख अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हुए।