Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida West: गौर सिटी की 21वीं मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान, मानसिक तनाव से जूझ रहे थे

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश Gaur City Society में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई। मथुरा निवासी ट्रेनिंग डॉक्टर शिवा ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपनी बहन के घर आए हुए थे। पुलिस जांच के मुताबिक, आत्महत्या से पहले उन्होंने कुछ देर तक अपनी बहन से बातचीत भी की थी। अचानक ही उन्होंने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश Gaur City Society में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई। मथुरा निवासी ट्रेनिंग डॉक्टर शिवा ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपनी बहन के घर आए हुए थे। पुलिस जांच के मुताबिक, आत्महत्या से पहले उन्होंने कुछ देर तक अपनी बहन से बातचीत भी की थी। अचानक ही उन्होंने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


डॉक्टर शिवा ने हाल ही में MBBS (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery) की पढ़ाई पूरी की थी और जल्द ही उन्हें ट्रेनिंग पर जाना था। परिवार और परिचितों का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव (Mental Stress) में थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कोरोना काल (Covid-19 Pandemic) के दौरान उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। तभी से वह डिप्रेशन और मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे।


परिवार का कहना है कि शिवा अक्सर तनावग्रस्त रहते थे और कई बार अपने मन की बातें किसी से साझा नहीं करते थे। डॉक्टर होने के बावजूद वह खुद अपनी बीमारी से उबर नहीं पाए। बहन के घर पर ठहरने के दौरान भी वह चुप-चुप से रहते थे। मंगलवार को बातचीत के कुछ ही देर बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और Depression को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समाज को इस दिशा में और जागरूक होने की आवश्यकता है। Suicide Prevention और काउंसलिंग सेवाओं की अहमियत बढ़ती जा रही है, ताकि ऐसे युवा अपने जीवन को यूं ही खत्म न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *