Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा फ्लैट में लगी आग, 15 साल का बेटा फंसा; पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Fire News) के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी (Vrindavan Garden Society) में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण Fire Accident हो गया। हादसे में घर में मौजूद 15 वर्षीय लड़का फंस गया था। गनीमत रही कि शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Fire News) के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी (Vrindavan Garden Society) में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण Fire Accident हो गया। हादसे में घर में मौजूद 15 वर्षीय लड़का फंस गया था। गनीमत रही कि शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।


घटना के समय लड़के के माता-पिता घर पर नहीं थे। हरीश कालरा और उनकी पत्नी पूजा करने के बाद दुकान पर गए थे, तभी अचानक फ्लैट से धुआं और लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने जब दरवाजा पीटा और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो मजबूरन दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।


फ्लैट में बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक का सामान रखा था, जिससे आग तेजी से फैल गई और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल विभाग (Fire Brigade) की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पूरा फ्लैट धुएं और आग से भर चुका था।


शुरुआती जांच में आग लगने का कारण AC Short Circuit बताया जा रहा है। वहीं, जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि आग के असली कारणों की जांच की जा रही है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फ्लैट में एक कमरे में दीपक जल रहा था, जिससे आग फैलने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और Electrical Safety पर ध्यान देने की सलाह दी है।