Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida West: निराला स्टेट सोसायटी के सामने अवैध स्पीड ब्रेकर से हादसा, लोगों ने की हटाने की मांग

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी के सामने बने Speed Breaker Controversy ने विवाद खड़ा कर दिया है। एक दिन पूर्व ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह ब्रेकर बनवाया था, लेकिन इसके कारण एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। चालक घायल हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर यह स्पीड ब्रेकर नियमों के विपरीत और बिना किसी सुरक्षा मानक के बनाया गया है।
top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी के सामने बने Speed Breaker Controversy ने विवाद खड़ा कर दिया है। एक दिन पूर्व ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह ब्रेकर बनवाया था, लेकिन इसके कारण एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। चालक घायल हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर यह स्पीड ब्रेकर नियमों के विपरीत और बिना किसी सुरक्षा मानक के बनाया गया है।


लोगों ने बताया कि सोसायटी के आसपास अक्सर लोग सड़क पार करते हैं, इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया। लेकिन यह ब्रेकर न केवल अधिक ऊंचा है बल्कि उस पर सफेद पेंट भी नहीं किया गया है, जिससे यह दूर से नजर ही नहीं आता। ऐसे में तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालक अचानक ब्रेकर से टकराकर अनियंत्रित हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि यह Illegal Speed Breaker सड़क पर एक खतरा साबित हो रहा है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इस स्पीड ब्रेकर को तत्काल नहीं हटाया गया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर की है। साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि नियमों के अनुसार ब्रेकर को दोबारा बनाया जाए, जिस पर पेंट और संकेतक (Road Safety Signs) भी लगाए जाएं।


लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए Traffic Management सही तरीके से होना चाहिए, लेकिन बिना नियम और मानक के बनाए गए ऐसे ब्रेकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। फिलहाल, इस मामले ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है और #GreaterNoida, #SpeedBreakerIssue जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।