Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Noida-Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 दिनों तक नहीं मिलेगा गंगाजल, ट्यूबवेल और रैनीवेल से होगी सप्लाई

Noida-Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की जनता को अगले 20 दिनों तक Ganga water supply बंद का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, गंगाजल की मुख्य लाइन के maintenance work के चलते 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान दीपावली तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में पानी की किल्लत बनी रह सकती है। हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए tube well, raini well और underground reservoir से water supply देने का प्लान तैयार किया गया है।
top-news

Noida-Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की जनता को अगले 20 दिनों तक Ganga water supply बंद का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, गंगाजल की मुख्य लाइन के maintenance work के चलते 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान दीपावली तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में पानी की किल्लत बनी रह सकती है। हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए tube well, raini well और underground reservoir से water supply देने का प्लान तैयार किया गया है।


अधिकारियों का कहना है कि हर साल इसी समय गंगाजल के प्राथमिक स्रोत – देहरा, गंगनहर और द्वितीयक स्रोत पालड़ा व बुलंदशहर पर cleaning और desilting work होता है। इस बार यह काम 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है। ऐसे में करीब 10 लाख population प्रभावित हो सकती है। फिलहाल, नोएडा को 200 MLD और ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट को करीब 100 MLD पानी की आवश्यकता रहती है।


वरिष्ठ प्रबंधक जल, राजेश गौतम ने बताया कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट्यूबवेल की capacity present demand से अधिक है। गंगाजल की कमी को ट्यूबवेल और रैनीवेल से पूरा किया जाएगा। साथ ही, जैतपुर स्थित भूमिगत जलाशय में 40 MLD का buffer stock मौजूद है, जिससे 7 दिन तक की अतिरिक्त जरूरत पूरी की जा सकेगी। अगर किसी इलाके में water shortage की शिकायत आती है, तो वहां water tankers भेजे जाएंगे।


नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने कहा कि गंगाजल की सप्लाई 4 अक्टूबर से बाधित हो सकती है। इसके बावजूद alternate water supply system के जरिए लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि प्रयास यही रहेगा कि पानी की दिक्कत न्यूनतम रहे और दिवाली तक लोग water crisis का सामना न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *