Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: चेरी काउंटी के पास युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बाइक लूटी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र में लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चेरी काउंटी (Cherry County) के पास बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ (Drugged Drink) पिलाकर उसकी बाइक (Bike Loot Case) और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर से लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि अनजान लोगों से बातचीत या किसी चीज़ को स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतना कितना ज़रूरी है।
top-news

Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र में लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चेरी काउंटी (Cherry County) के पास बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ (Drugged Drink) पिलाकर उसकी बाइक (Bike Loot Case) और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर से लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि अनजान लोगों से बातचीत या किसी चीज़ को स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतना कितना ज़रूरी है।


जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार 6 अक्टूबर की रात अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में चेरी काउंटी के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसने प्रवीण से कुछ दूरी तक छोड़ने का अनुरोध किया। इंसानियत के नाते प्रवीण ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उस व्यक्ति ने प्रवीण को कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink Offer) पीने के लिए कहा। पहले तो उन्होंने मना किया, लेकिन आरोपी ने “आधी-आधी पी लेते हैं” कहकर उन्हें राज़ी कर लिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद प्रवीण को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए।


सुबह करीब चार बजे जब प्रवीण को होश आया, तो वह हल्दौनी रोड (Haldoni Road) के किनारे पड़े थे। उनके होश में आते ही उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल (Motorcycle Looted), मोबाइल फोन, आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), तलाक से जुड़े दस्तावेज़ और नकद रुपए सभी गायब थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी।


इस मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह (Kotwali Incharge Manoj Singh) ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस टीम का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा। इस तरह की घटनाएं लोगों को यह सिखाती हैं कि अनजान व्यक्ति से बातचीत या किसी पेय पदार्थ को स्वीकार करने से पहले हमेशा सतर्क रहना चाहिए।