Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, जीटा वन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं, एक लाख रुपये का जुर्माना ● राम मंदिर दान पेटिका विवाद: दूसरी बार मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ ● ममता बनर्जी ने भवानीपुर हार को दी हाईकोर्ट में चुनौती, शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल ● Noida International Airport: अपनी जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली उड़ान, 104 वर्षीय राजवती देवी हुईं भावुक ● Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस ● दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार ● जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर ● पाली गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, 33 केवी उपकेंद्र से सप्लाई जोड़ने की मांग; 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी ● ब्रेकअप के बाद आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक की जेवर पुलिस ने बचाई जान, इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला था अलर्ट ● दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Air Quality Index: Delhi NCR में दिवाली के बाद हवा हुई बेहद जहरीली, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर

Air Quality Index: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली की रंगीन रोशनी और आतिशबाजी के बाद आज सुबह का नजारा भयावह है। पटाखों के धुएँ और प्रदूषण (Pollution) ने शहर की हवा को ‘गैस चैंबर’ में बदल दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत Air Quality Index (AQI) 531 तक पहुँच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक (Hazardous) माना जाता है। नरेला में AQI 551, अशोक विहार में 493, आनंद विहार में 394, और आईटीओ में 259 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर चिंता जनक है, जहां क्रमशः 369 और 402 का AQI रिकॉर्ड किया गया। सुबह की धुंध और भारी धुआँ लोगों की सांसों और आंखों पर असर डाल रहा है, जिससे अस्थमा और अन्य सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
top-news

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने Graded Response Action Plan (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया है। इसके तहत डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक, निर्माण कार्यों में सख्ती, और सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी छिड़काव, सड़कों की सफाई, और हाई-पॉल्यूशन इलाकों में Anti-smog guns लगाने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक हवा की गति कम रहने के कारण धुआँ और धूलकण हवा में बने रहेंगे, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

नागरिकों ने सोशल मीडिया पर प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर चिंता और नाराज़गी जताई है। कई लोगों ने इसे ‘धुआंवाली दिवाली’ करार दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन असली जिम्मेदारी नागरिकों पर है। जब तक लोग पटाखों और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों में बदलाव नहीं लाते, दिल्ली-एनसीआर ‘GAS CHAMBER’ जैसी स्थिति से बाहर नहीं निकल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *