Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida में BKU (Arajneetik) का भ्रष्टाचार पर प्रहार, Land Scam, Leaseback Fraud और अधिकारियों की मिलीभगत पर फूटा किसानों का गुस्सा!

Greater Noida Authority: Bhartiya Kisan Union (Arajneetik Manch) ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में Noida, Greater Noida और Yamuna Authority पर Corruption के गंभीर आरोप लगाए। संगठन ने कहा कि इन तीनों प्राधिकरणों में land scam, leaseback fraud और illegal land acquisition जैसे मामलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएँ हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय सचिव Prakash Pradhan, उपाध्यक्ष Jeevan Singh, और कानूनी सलाहकार Adv. Vinod Kumar Verma ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से land mafia प्राधिकरण की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। वहीं, किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है।
top-news

Bhartiya Kisan Union (Arajneetik Manch) ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में Noida, Greater Noida और Yamuna Authority पर Corruption के गंभीर आरोप लगाए। संगठन ने कहा कि इन तीनों प्राधिकरणों में land scam, leaseback fraud और illegal land acquisition जैसे मामलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएँ हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय सचिव Prakash Pradhan, उपाध्यक्ष Jeevan Singh, और कानूनी सलाहकार Adv. Vinod Kumar Verma ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से land mafia प्राधिकरण की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। वहीं, किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 2004 से 2009 के बीच 39 गांवों की जमीन को औद्योगिक उपयोग के लिए urgent clause लगाकर अधिग्रहित किया गया था। किसानों को वादा किया गया था कि उन्हें 6% residential plots दिए जाएंगे, लेकिन आज तक अधिकांश किसानों को उनका हक नहीं मिला। आरोप है कि Greater Noida Authority ने वही जमीन builders को सस्ते दामों पर allot कर दी, और कई मामलों में केवल 10% राशि लेकर बाकी भुगतान अब तक नहीं वसूला गया। एडवोकेट विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि “Challan scam और Leaseback scam जैसे मामलों की जांच अधूरी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अब तक बेखौफ घूम रहे हैं।”

किसान नेता Amit Khari ने कहा कि प्राधिकरणों में corruption का स्तर इस कदर बढ़ चुका है कि illegal warehouses भी अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे हैं और उनकी आमदनी की bunderbaant की जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही किसानों को उनका land rights और मुआवजा नहीं मिला तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप लेगा। BKU (Arajneetik) ने मांग की है कि सभी corruption cases की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। संगठन ने कहा कि अब किसान “चुप नहीं बैठेगा”, बल्कि अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है।