Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida Farmer Protest: वार्ता के बाद धरना 26 नवंबर तक स्थगित, Noida Authority ने समाधान का दिया आश्वासन

Noida Farmer Protest: Noida Authority के बाहर पिछले छह दिनों से जारी किसानों का धरना (Farmers Protest) अब 26 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। सोमवार को आयोजित महापंचायत में किसानों और Authority Officials के बीच वार्ता हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। वार्ता में ACEO सतीश पाल, OSD क्रांति शेखर सिंह और DGM विजय रावल शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि किसानों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
top-news

Noida Farmer Protest: Noida Authority के बाहर पिछले छह दिनों से जारी किसानों का धरना (Farmers Protest) अब 26 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। सोमवार को आयोजित महापंचायत में किसानों और Authority Officials के बीच वार्ता हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। वार्ता में ACEO सतीश पाल, OSD क्रांति शेखर सिंह और DGM विजय रावल शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि किसानों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।


किसानों और प्राधिकरण के बीच अगली बैठक (Meeting) 12 नवंबर को तय की गई है, जिसमें किसानों से जुड़े कामों की Progress Report प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, 25 नवंबर तक किसानों की Chairman दीपक कुमार के साथ मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया है। किसानों ने कहा है कि यदि यह वार्ता तय समय पर नहीं हुई या ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो 26 नवंबर से फिर से धरना-प्रदर्शन (Protest) शुरू कर दिया जाएगा। इस वार्ता के Minutes of Meeting किसानों ने मंगलवार को लिखित रूप में मांगे हैं, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।


जानकारी के लिए बता दे कि यह धरना पिछले बुधवार से Bhartiya Kisan Union (BKU) के बैनर तले चल रहा था। बीते दिनों किसानों और प्राधिकरण के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। सोमवार की महापंचायत (Mahapanchayat) में अन्य किसान संगठनों ने भी भाग लिया और एकजुटता दिखाई। अब सभी की निगाहें 12 नवंबर को होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि किसानों का संघर्ष आगे बढ़ेगा या समाधान का रास्ता निकलेगा। इस बीच, Noida Farmers Protest Update से जुड़े सभी विकास पर क्षेत्र के किसान और स्थानीय नागरिक नजर बनाए हुए हैं।