Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: Formula One Cars फिर भरेंगी रफ्तार बीआईसी ट्रैक पर, जापान की कंपनी ने दिखाई दिलचस्पी

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे स्थित Buddh International Circuit (BIC) एक बार फिर रफ्तार का गवाह बनने जा रहा है। साल 2013 के बाद बंद हुई Formula One Race दोबारा लौट सकती है। जानकारी के अनुसार, जापान की मशहूर Japan Race Promotion Corporation (JRP) ने बीआईसी ट्रैक पर रेस आयोजित करने में रुचि दिखाई है। गुरुवार को कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने YEIDA CEO Rakesh Kumar Singh से मुलाकात कर ट्रैक की मौजूदा सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बातचीत का उद्देश्य बीआईसी को फिर से एक्टिव करना और आवश्यक investment के साथ यहां नियमित international racing events शुरू करना है।
top-news

यमुना प्राधिकरण (YEIDA) और जापानी कंपनी मिलकर इस प्रोजेक्ट को joint partnership model पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। प्रस्ताव के तहत कंपनी ट्रैक के upgradation, सुरक्षा मानकों और तकनीकी सुविधाओं पर निवेश करेगी। जापानी प्रतिनिधिमंडल का रुख इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक बताया जा रहा है, जिसे वह भारत में अपनी global expansion strategy का हिस्सा मान रही है। इस मीटिंग में JRP के अध्यक्ष Yoshihisa Ueno, तकनीकी निदेशक Takuya Hori, और कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी प्रमुख Takashi Matsui समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीआईसी की ओर से CEO राकेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि बीआईसी में पहली Formula One Race India GP 2011 में हुई थी, जिसके बाद 2012 और 2013 में भी आयोजन हुआ, लेकिन चौथी रेस से पहले ही यह बंद हो गया। 2023 में यहां MotoGP Bharat का सफल आयोजन हुआ था, मगर वह भी दोबारा नहीं हो सका। अब जापानी कंपनी की एंट्री से उम्मीद है कि बीआईसी एक बार फिर देश की motorsport capital बन सकता है। विधायक Rajeshwar Singh ने भी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से इस सर्किट को पुनर्जीवित करने की मांग की थी। उनका कहना है कि यह सर्किट उत्तर प्रदेश को sports tourism hub के रूप में पहचान दिला सकता है और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *