Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में निजी Hospital की Boundary Wall गिरी: सात मजदूर मलबे से Safe निकाले गए, जांच जारी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक Private Hospital की निर्माणाधीन साइट पर दीवार गिरने से सात मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर rescue operation चलाया और सभी को सकुशल बाहर निकाला।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक Private Hospital की निर्माणाधीन साइट पर दीवार गिरने से सात मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर rescue operation चलाया और सभी को सकुशल बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में वाटर टैंक के लिए JCB machine से खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक अस्पताल की boundary wall अंदर की ओर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। मलबा हटाने में कई मिनट लगे, जिसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है और सभी मजदूर safe condition में हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दीवार की नींव कमजोर होने के कारण वह खुदाई के दबाव में गिर गई। मौके पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है और safety measures की जांच की जा रही है। प्रशासन ने ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन से construction safety norms को लेकर जवाब मांगा है। यह हादसा एक बार फिर construction site safety पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *