Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Delhi Fair: यूपी पवेलियन में YEIDA का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों की पहली पसंद बना यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस बार बेहद खास रही। हॉल नंबर–02 में सजे यूपी पवेलियन ने परंपरा, तकनीक और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि आगंतुकों की भीड़ लगातार जुटी रही। यूपी दिवस पर MSME, ODOP और टेक्नोलॉजी आधारित परियोजनाओं के भव्य प्रदर्शन के बीच सबसे अधिक चर्चा में रहा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का स्टॉल, जिसने अपनी हाईटेक योजनाओं और विज़नरी प्रोजेक्ट्स से निवेशकों को नई दिशा दिखाई।
top-news

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस बार बेहद खास रही। हॉल नंबर–02 में सजे यूपी पवेलियन ने परंपरा, तकनीक और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि आगंतुकों की भीड़ लगातार जुटी रही। यूपी दिवस पर MSME, ODOP और टेक्नोलॉजी आधारित परियोजनाओं के भव्य प्रदर्शन के बीच सबसे अधिक चर्चा में रहा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का स्टॉल, जिसने अपनी हाईटेक योजनाओं और विज़नरी प्रोजेक्ट्स से निवेशकों को नई दिशा दिखाई।


YEIDA के स्टॉल पर प्रदर्शित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर पार्क, फिनटेक सिटी, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, MSME और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने सभी को आकर्षित किया। मंत्री राकेश सचान ने स्टॉल का निरीक्षण कर इन महत्वाकांक्षी योजनाओं की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे तेज़ी से उभरता औद्योगिक केंद्र बन रहा है। डिजिटल मॉडल्स, 3D लेआउट, इंटरएक्टिव डिस्प्ले और डॉक्युमेंट्री के जरिए आगंतुकों को YEIDA क्षेत्र के भविष्य का स्पष्ट विज़न दिखाया गया। विदेशी प्रतिनिधियों और घरेलू व्यापारियों ने सेमीकंडक्टर, फिनटेक और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश की गहरी रुचि दिखाई, जिससे स्पष्ट है कि YEIDA का क्षेत्र ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैप पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।


उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह की नीतियों ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को एक गोल्डन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में स्थापित किया है। जेवर एयरपोर्ट, तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम भूमि आवंटन और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ने YEIDA को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है। लगातार उमड़ रही भीड़ और गूंजती प्रतिक्रियाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि YEIDA का स्टॉल इस मेले का सबसे चर्चित स्टॉल बना। इस वर्ष का यूपी पवेलियन सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के नए औद्योगिक युग की झलक प्रस्तुत करता दिखा और इस भविष्य का नेतृत्व निस्संदेह YEIDA के हाथों में है।