Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले तैयारियों में तेजी, अपर मुख्य सचिव करेंगे अहम समीक्षा बैठक

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन ने तेजी पकड़ ली है। एयरपोर्ट से जुड़ी आवश्यक मंजूरियों (NOC) और तकनीकी compliances की समीक्षा के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह बैठक एयरपोर्ट परिसर में ही आयोजित होगी, जहां यमुना प्राधिकरण (YEIDA), नायल अधिकारियों के साथ-साथ डीजीसीए और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य सभी लंबित अनुमतियों को निपटाना और उद्घाटन से पहले आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना है।
top-news

Noida Airport प्रबंधन की ओर से सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीजीसीए की विशेषज्ञ टीम ने मंगलवार से अपने तकनीकी परीक्षण शुरू कर दिए हैं। एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के तहत डीजीसीए विमानन सुरक्षा, रनवे गुणवत्ता, नेविगेशन सिस्टम, अग्नि सुरक्षा और अन्य एयरफील्ड मानकों की गहन जांच कर रहा है। यह लाइसेंस एयरपोर्ट संचालन का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना व्यावसायिक उड़ानें शुरू नहीं हो सकतीं। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए बिंदुओं पर भी तेजी से काम चल रहा है।

इस बीच, यीडा और नायल प्रशासन Noida Airport तक पहुंच मार्गों, पार्किंग एरिया, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे रहे हैं। उम्मीद है कि बैठक के बाद कई लंबित मंजूरियों को तुरंत निपटाया जाएगा, जिससे उद्घाटन की तैयारी और सुचारू हो जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और देश के प्रमुख एयर कनेक्टिविटी केंद्रों में बदलने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।