Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, एक मजदूर की मौत! NDRF ने संभाला मोर्चा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित नगला हुकम सिंह गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में तेजी से किए जा रहे अवैध निर्माण के बीच करीब 400 वर्ग गज में बन रही तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे में 22 वर्षीय जीशान पुत्र जाहिद की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन तुरंत बचाव कार्य में जुट गया।
top-news

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक Greater Noida में हादसे के समय इमारत में चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि कुछ मजदूर तीसरी मंजिल पर सेटिंग निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि लेंटर पूरी तरह सूखा नहीं था, जिसके कारण सहारा हटते ही पूरा ढांचा नीचे आ गिरा। तीनों मंजिलों के एक साथ ढहने से मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक चार मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि शेष लोगों की तलाश NDRF और SDRF की टीमें कर रही हैं। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में शामिल गांवों में मुआवजा और प्लॉट के लालच में लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे थे। जागरण सहित कई मीडिया रिपोर्टों में इस खतरे की तरफ समय-समय पर संकेत किया गया था, परंतु प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहा। इसी लापरवाही के चलते बुधवार को यह दर्दनाक हादसा सामने आया। NDRF की टीमों के मौके पर पहुँचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और उम्मीद है कि मलबे में फंसे अन्य मजदूरों को जल्द बाहर निकाला जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *