Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Nikki Bhati Murder Case: पति और सास बने मुख्य आरोपी, पुलिस ने दाखिल की 500-page Charge Sheet

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित Nikki Bhati Murder Case में कासना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस charge sheet में पुलिस ने मृतका के पति विपिन भाटी, सास दया भाटी, जेठ रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी ने मिलकर एक आपराधिक साजिश (criminal conspiracy) के तहत निक्की की हत्या की योजना तैयार की। जांच में यह सामने आया कि निक्की और उसकी बहन के Instagram वीडियो बनाने से पति और सास बेहद नाराज थे, और लगातार रोकने के बावजूद निक्की के न रुकने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
top-news

घटना 21 अगस्त की है, जब दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव की रहने वाली निक्की भाटी को उसके ससुराल के सिरसा गांव स्थित घर में पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक अस्पताल मेमो में इसे सिलेंडर फटने का मामला बताया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में यह दावा संदिग्ध पाया गया। निक्की की बहन कंचन भाटी की तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटनास्थल से थिनर की बोतल, जले हुए कपड़े, मिट्टी का नमूना और लाइटर बरामद कर forensic investigation के लिए भेजा गया। डिजिटल साक्ष्य में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो भी शामिल किए गए हैं, जो घटनाक्रम की कड़ी को मजबूत करते हैं।

वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने पुलिस की थ्योरी को बिल्कुल झूठा बताया है और दावा किया है कि यह मामला आत्महत्या की दिशा में मोड़ा जा रहा था, जिसे पुलिस ने गलत तरह से हत्या करार दिया। हालांकि पुलिस द्वारा पेश किए गए strong evidence और forensic रिपोर्ट इस मामले को हत्या की ओर संकेत करते हैं। कोर्ट में अगले चरण की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह साफ होगा कि आरोपी दोषी करार दिए जाएंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *