Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

दिल्ली MCD उपचुनाव से पहले AAP नेता की कार से अवैध शराब बरामद, 108 बोतलें जब्त! पुलिस जांच तेज

दक्षिण दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव (MCD By-Election) से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक बड़े मामले ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पुलिस ने आप की निगम पार्षद ज्योति कोहली के नाम रजिस्टर्ड Toyota car से Royal Stag Whisky की भारी खेप जब्त की है। जांच के दौरान पता चला कि कार को अनुज शर्मा के साले साहिल गौतम चला रहा था। अनुज शर्मा संगम विहार के वार्ड नंबर 163 से उपचुनाव लड़ रहे हैं। कार से बरामद 108 बोतलों पर ‘Only for Sale in Haryana’ का लेबल मिला है। पुल प्रहलादपुर थाने में Model Code of Conduct violation का केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
top-news

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार 25 नवंबर की दोपहर मेन एम.बी. रोड, ओखला मोड़ के पास रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। ड्राइवर के भागने की कोशिश के बाद थोड़े पीछा करने पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में हरियाणा में बिक्री के लिए बनी 108 अवैध शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस के वेरिफिकेशन में पाया गया कि यह गाड़ी तिगड़ी वार्ड की AAP काउंसलर ज्योति कोहली के नाम है, जो देवली से आप के पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल की पत्नी हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस शराब को एमसीडी उपचुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए लाया जा रहा था।

उधर, भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए AAP से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी ने मांग की कि उम्मीदवार अनुज शर्मा और निगम पार्षद ज्योति कोहली को तुरंत पार्टी से बाहर किया जाए। पुलिस इस मामले में illegal liquor supply, election misuse, और आचार संहिता उल्लंघन के angles पर जांच जारी रखे हुए है। अधिकारी जल्द ही इस पूरे रैकेट के मकसद और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।