Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक्स कंप्लीट, जल्द मिलेगा DGCA एयरोड्रम लाइसेंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) की सुरक्षा जांच Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) द्वारा पूरी कर ली गई है। टीम ने लगातार दूसरे दिन एयरपोर्ट के सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की और सभी सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों तथा बैगेज स्कैनिंग मशीनों का परीक्षण किया। एयरपोर्ट परिसर में एंट्री गेट्स, टैक्सी स्टैंड, टर्मिनल एरिया और एयरसाइड की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को भी परखा गया। BCAS जल्द ही अपनी रिपोर्ट DGCA को सौंपेगा, जिसके बाद इसी सप्ताह Aerodrome License जारी होने की संभावना है। इससे नोएडा एयरपोर्ट अब ready for takeoff माना जा रहा है।
top-news

दूसरे दिन की जांच में टीम ने टर्मिनल बिल्डिंग के Integrated Command Centre में CCTV surveillance system की कवरेज का रिव्यू किया। Noida Airport  के सभी प्रमुख हिस्सों, एयरसाइड, टर्मिनल, एंट्री पॉइंट्स, टैक्सी स्टैंड, की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है या नहीं, इसकी पुष्टि की गई। साथ ही CISF deployment की संख्या और उनकी पोस्टिंग की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है और अंतिम तैयारियां लगातार जारी हैं। रिपोर्ट मिलते ही DGCA द्वारा लाइसेंस जारी किया जा सकता है, जिससे उड़ान संचालन शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम पूरा हो जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को Noida Airport का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में बदलाव के बाद सीएम अब एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के बाद सीधे जेवर पहुंचकर एयरपोर्ट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण और पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सेक्टर-113 में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, जबकि जेवर में सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपने उद्घाटन और संचालन के पहले चरण के बेहद करीब है, जिससे दिल्ली–NCR के एविएशन नेटवर्क को एक नई ऊंचाई मिलने वाली है।