Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Delhi NCR में वायु प्रदूषण चरम पर! Noida का AQI सबसे ज्यादा, स्मॉग ने बढ़ाई सांसों की मुश्किलें

Delhi -NCR में वायु प्रदूषण (Air Pollution) एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई दे रहा है। हवा की दिशा और गति में बदलाव के कारण राजधानी में स्मॉग और धुंध की चादर छाई रही। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी कम होने के साथ ही लोग मास्क पहनकर बाहर निकले, जबकि सांस के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 दर्ज किया गया, जो ‘Very Poor’ श्रेणी में आता है। बुधवार की तुलना में AQI में 50 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
top-news

एनसीआर (NCR) के कई इलाकों में हालात और भी ज्यादा खराब रहे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में AQI 381 पर पहुंच गया, जो ‘Severe’ श्रेणी के करीब है। गाजियाबाद में AQI 358 और गुरुग्राम में 317 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत ‘Cleaner’ रही, जहां AQI 203 दर्ज किया गया, जो ‘Poor’ श्रेणी में आता है। गुरुवार दोपहर हवा में PM10 का स्तर 351.1 और PM2.5 का स्तर 200.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, रविवार तक हवा ‘Very Poor’ श्रेणी में ही बनी रहने का अनुमान है। इससे सांस के मरीजों को परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश की समस्या बढ़ सकती है।

दिल्ली के कई प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में AQI बेहद खराब रहा। वजीरपुर (434), रोहिणी (433), बवाना (430), विवेक विहार और नेहरू नगर (429), मुंडका (427), आनंद विहार (420) और पंजाबी बाग (413) जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से ऊंचा रहा। Decision Support System के अनुसार, दिल्ली के कुल प्रदूषण में वाहनों का योगदान 19.5% रहा, जबकि निर्माण गतिविधियों, उद्योगों और आवासीय क्षेत्रों का भी उल्लेखनीय हिस्सा दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच लोग Air Purifier, N95 Masks और अपने घरों में Ventilation सुधारने जैसे उपाय अपना रहे हैं। सरकार और एजेंसियों द्वारा भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।