Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida International Airport: दिसंबर में उड़ानें शुरू होने की तैयारियाँ तेज, DGCA लाइसेंस पर टिकी निगाहें

Noida International Airport से फ्लाइट संचालन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर मिल सकती है। करीब एक साल से लगातार बदल रही opening date और commercial operations की टाइमलाइन के बीच अब दिसंबर में उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक महीने में दो बार एयरपोर्ट का निरीक्षण किए जाने से संकेत साफ हैं कि सरकार इसकी लॉन्चिंग में कोई देरी नहीं चाहती। हालांकि अंतिम निर्णय DGCA aerodrome license और निजी एयरलाइंस की operational readiness पर निर्भर करेगा।
top-news

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि commercial flights दिसंबर के अंत तक शुरू की जाएं। इसके साथ ही एयरपोर्ट के उद्घाटन को भी दिसंबर में ही प्रधानमंत्री द्वारा कराने की तैयारी पुख्ता हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू की मौजूदगी ने यह उम्मीद और बढ़ा दी है कि लाइसेंस जल्दी मिल सकता है। अब चुनौती यह है कि यदि दिसंबर के पहले सप्ताह में लाइसेंस मिल जाता है, तो क्या निजी एयरलाइंस अपनी उड़ानें तुरंत शुरू करने की स्थिति में होंगी, और शुरुआत में किन शहरों को एयरलिंक्स के रूप में चुना जाएगा।

पिछले एक साल में एयरपोर्ट की deadlines कई बार बदली गई हैं. सितंबर 2024 की मूल योजना से लेकर अप्रैल, मई, जून, और जुलाई 2025 तक समयसीमा बढ़ाई गई। सितंबर 2025 में कार्गो संचालन शुरू करने और नवंबर तक पैसेंजर फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई गई थी। केंद्रीय मंत्री द्वारा पहले 30 अक्टूबर 2025 की उद्घाटन तारीख घोषित की गई थी, लेकिन काम पूरा न होने पर अब दिसंबर पर फोकस शिफ्ट हो गया है। Noida Airport Launch, flight operations, और रूट चयन से जुड़े निर्णय आने वाले दिनों में तस्वीर साफ करेंगे।