Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

Delhi-NCR AQI Today: राजधानी में 'Deadly Smog' का प्रकोप जारी, AQI 400 के करीब

Delhi-NCR AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी हुई है, जहां Air Quality Index (AQI) लगातार Very Poor to Severe Category में बना हुआ है। शनिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, ITO, गाज़ीपुर, आनंद विहार और धौला कुआं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में AQI 345 से 372 के बीच दर्ज किया गया, जो public health के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। शहर के कई हिस्सों की तस्वीरें सामने आई हैं जहां स्मॉग की मोटी परत ने वातावरण को पूरी तरह ढक दिया है.
top-news

Delhi-NCR AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी हुई है, जहां Air Quality Index (AQI) लगातार Very Poor to Severe Category में बना हुआ है। शनिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, ITO, गाज़ीपुर, आनंद विहार और धौला कुआं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में AQI 345 से 372 के बीच दर्ज किया गया, जो public health के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। शहर के कई हिस्सों की तस्वीरें सामने आई हैं जहां स्मॉग की मोटी परत ने वातावरण को पूरी तरह ढक दिया है।


दिल्ली की हवा बीते कई दिनों से खराब बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 369 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। NCR के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। नोएडा 388 के AQI के साथ सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किया गया, जबकि ग्रेटर नोएडा में 378, गाजियाबाद में 347 और गुरुग्राम में 320 AQI रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां AQI 190 पाया गया, जो ‘Moderate Category’ में है। CPCB के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 किमी/घंटा की रफ्तार से चली, जबकि वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 m²/s दर्ज किया गया, जो प्रदूषकों के फैलाव को सीमित करता है।


प्रदूषण के कारण हवा में PM10 का स्तर 335.5 µg/m³ और PM2.5 का स्तर 192.9 µg/m³ मापा गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। Dwarka Sector-8 (419), Rohini (415), Jahangirpuri (414) और Nehru Nagar (413) जैसे इलाकों में AQI ‘Severe Zone’ में पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार नहीं हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे outdoor activities सीमित करें, मास्क का उपयोग करें और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *