Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर में Special Intensive Revision Program का विस्तार! 1–2 दिसंबर को 135+ क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बताया कि जिले में Special Intensive Revision Program को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित किया जा रहा है। बैठक में प्राधिकरण समन्वयकों, स्वयंसेवकों, आरडब्ल्यूए–एओए प्रतिनिधियों, उद्यमियों, श्रमिक संगठनों और बिल्डर्स ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह Voter Awareness Campaign विभिन्न संगठनों और आमजन के सहयोग से एक बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है।
top-news

जिलाधिकारी ने बताया कि 1 और 2 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 से 2 बजे तक जिले के लेबर क्षेत्रों में 50 special camps, औद्योगिक इकाइयों में लगभग 50 camps, तथा 35 प्रमुख शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाई-राइज़ सोसायटियों, आवासीय क्षेत्रों, उद्योगों, संस्थानों और Film City & Media Houses सहित लगभग 500 प्रमुख स्थलों पर भी कैम्प आयोजित होंगे। इन शिविरों में Form 6, Form 8 सहित सभी voter enumeration forms स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी बूथ का फॉर्म किसी भी कैंप में जमा किया जा सकेगा। प्रशासनिक टीम, BLOs, searchable website और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को quick voter search और ऑन-द-spot अपडेट की सुविधा मिलेगी।

इंडस्ट्री सेक्टर में सैमसंग, एलजी, डिक्सन, वीवो, ओप्पो, केन्ट, मदरसन, यूफ्लेक्स, डेंसो, मिंडा, यामाहा समूह समेत कई प्रतिष्ठानों में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं शैक्षणिक संस्थानों में अमिटी यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, जीबीयू, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी सहित अन्य कॉलेज शामिल होंगे। मीडिया कर्मियों के लिए आजतक, टाइम्स नाउ, अमर उजाला, दैनिक जागरण, इंडिया टीवी, नेटवर्क 18, NDTV, ABP News, ZEE Group आदि के कार्यालयों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनता और मीडिया से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस voter list revision drive का हिस्सा बनें और सुनिश्चित करें कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।