Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

World AIDS Day Awareness Rally: विश्व एड्स दिवस पर बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन

World AIDS Day Awareness Rally: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज 1 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता पद यात्रा (Awareness Rally) का सफल आयोजन किया गया। रैली को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सी. पी. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) निमेश कुमार, डॉ. अर्चना दुबे, डॉ. रश्मि चौधरी और डॉ. यश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
top-news

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सी. पी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जन जागरूकता ही एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि समाज के हर व्यक्ति तक एड्स से बचाव के उपायों को पहुँचाना आवश्यक है। वहीं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) निमेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 से हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण (HIV Infection) और एड्स महामारी के बढ़ते प्रसार के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देना है।

बीएचएमएस तृतीय एवं अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस रैली में भाग लिया और मार्गभर AIDS Awareness, HIV Prevention, और Stop AIDS जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर तुगलपुर गाँव, कैलाश हॉस्पिटल मार्ग, धर्म पब्लिक स्कूल होते हुए वापस कॉलेज पहुँची। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को सुरक्षित व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।