Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में शामिल हुई 14 नई PRV गाड़ियाँ, बढ़ेगी Law & Order क्षमता और Police Response Time होगा मजबूत

नोएडा के पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में Law & Order को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 14 नई PRV (Dial-112) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया।
top-news

नोएडा के पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में Law & Order को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 14 नई PRV (Dial-112) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया। पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 से रवाना की गई ये Police Response Vehicles अब विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएंगी। इस कदम से न केवल पुलिस की Visibility बढ़ेगी बल्कि Emergency Situations में त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होगी। यह पहल आधुनिक policing और smart safety system की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


नए PRV वाहनों को कमिश्नरेट के प्रमुख थानों में विभाजित किया गया है. सेक्टर-39 को 2 PRV, फेस-3 को 2 PRV, सेक्टर-63 को 1 PRV, बिसरख को 2 PRV, इकोटेक-3 को 1 PRV, सूरजपुर को 2 PRV, दनकौर को 1 PRV और जेवर को 3 PRV आवंटित हुए हैं। इन वाहनों की तैनाती से पुलिस की Field Presence मजबूत होगी और आम नागरिकों में safety confidence बढ़ेगा। महत्वपूर्ण मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता crime prevention में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार अपने संसाधनों को modern technology और advanced vehicle support के साथ सुदृढ़ कर रहा है। नए PRV वाहनों का यह विस्तार पुलिस की जवाबदेही, क्षमता और जनसेवा को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी रिजर्व पुलिस लाइन्स शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Media Cell ने इस अभियान को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *