Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित
● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री....
● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर
● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी
● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष
● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें
● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन
Noida International Airport में देरी से बढ़ी बस कनेक्टिविटी की परेशानी, एयरपोर्ट खुलते ही शुरू होंगी Direct Bus Services
Noida International Airport के खुलने में लगातार हो रही देरी का असर अब जिले की बस कनेक्टिविटी पर भी दिखाई देने लगा है।
- sakshi choudhary
- 12 Dec, 2025
Noida International Airport के खुलने में लगातार हो रही देरी का असर अब जिले की बस कनेक्टिविटी पर भी दिखाई देने लगा है। Gautam Buddh Nagar के लाखों निवासी आज भी अपने गांव और शहरों के लिए बस पकड़ने के लिए Delhi और Ghaziabad पर निर्भर हैं। पड़ोसी राज्यों के लिए Direct Bus Service की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है, जिसे हल करने की उम्मीद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जगी थी। लेकिन Passenger Service शुरू न होने के कारण यह सुविधा अभी शुरू नहीं हो पा रही है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के Transport Corporations के साथ Bus Service Agreement किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Haridwar, Dehradun, Haldwani, Panipat, Chandigarh, Hisar, Faridabad, Gurugram, Ambala, Kurukshetra, Narnaul, Palwal तथा Delhi के लिए Direct Bus Connectivity उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन, आगरा, मेरठ, हापुड़, फर्रुखाबाद, हाथरस, शिकोहाबाद जैसे शहरों के लिए भी सीधी बसें चलेंगी। एयरपोर्ट से शुरू होने वाली इन सेवाओं के बाद जिले के लोगों की Delhi और Ghaziabad पर Dependence कम होगी और उन्हें अपने शहरों तक पहुंचने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
हालांकि Airport Operational Delay की वजह से बस सर्विस का संचालन भी फिलहाल रुका हुआ है। अधिकारी बताते हैं कि जैसे ही एयरपोर्ट पर Passenger Operations शुरू होंगे, Transport Corporations की बसें भी नियमित रूप से चलनी लगेंगी। तब तक जिले के निवासियों को इंतजार करना होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होते ही न केवल Air Travel बल्कि Regional Connectivity भी मजबूत होगी, जिससे जिले के लोगों को बेहतर Transport Network का लाभ मिलेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *