Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: लोटस पार्क सोसायटी ग्रेटर नोएडा में अवैध समिति और करोड़ों के लेन-देन के आरोप, निवासियों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने मौजूदा सोसायटी समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित लोटस पार्क सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने मौजूदा सोसायटी समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निवासियों का कहना है कि समिति पिछले तीन वर्षों से बिना किसी वैधानिक चुनाव के अवैध रूप से कार्य कर रही है और सोसायटी के वित्तीय मामलों में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। करीब 312 परिवारों वाली इस सोसायटी की वार्षिक आय 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, लेकिन न तो आय-व्यय का ऑडिट कराया गया है और न ही किसी प्रकार की पारदर्शिता अपनाई गई है।


निवासियों के अनुसार, न तो चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराया गया, न GST पंजीकरण है और न ही GST व इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं। पेंटिंग कार्य के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च दिखाई गई, जबकि न तो कोई टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई और न ही कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक बताई जा रही है। सोसायटी निवासी ममता भाटी ने आरोप लगाया कि सूरजपुर कस्बा चौकी के इंचार्ज इसी सोसायटी में रहते हैं और समिति के पदाधिकारियों को पुलिस संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते विरोध करने वाले निवासियों पर दबाव बनाया जाता है और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है।

महिला निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के पदाधिकारी अभद्र व्यवहार करते हैं और सवाल उठाने वालों को डराने का प्रयास किया जाता है। निवासियों का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नरेट, आयकर विभाग और GST विभाग सहित कई स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोसायटी के लोगों ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पारदर्शी व लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।