Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
खेड़ी के एम.सी. गोपिचंद इंटर कॉलेज में क्रिसमस, तुलसी पूजन व अटल जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
खेड़ी स्थित एम.सी. गोपिचंद इंटर कॉलेज में बुधवार को क्रिसमस डे, तुलसी पूजन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 26 Dec, 2025
खेड़ी स्थित एम.सी. गोपिचंद इंटर कॉलेज में बुधवार को क्रिसमस डे, तुलसी पूजन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पूजन से हुई, जिसमें विद्यालय के निदेशक करतार सिंह, प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह तथा प्रशासनिक प्रमुख सौरभ के. सिंह की उपस्थिति में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया।
इसके पश्चात क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, सेवा, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और अनुशासन देखने योग्य था, जिससे विद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।
इसी अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में निदेशक करतार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, संस्कार और सामाजिक समरसता का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।