Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नए साल में YEIDA की बड़ी सौगात, सेक्टर-5 में 4000 आवासीय भूखंडों की योजना जल्द

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नए साल में सेक्टर-5 में पहली बार बड़ी आवासीय भूखंड योजना लाने की तैयारी कर रहा है।
top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नए साल में सेक्टर-5 में पहली बार बड़ी आवासीय भूखंड योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत करीब 4000 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रस्तावित भूखंडों का आकार 200 वर्गमीटर, 300 वर्गमीटर और 450 वर्गमीटर होगा। YEIDA के सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, सेक्टर-5 में भूमि क्रय की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और काफी जमीन पहले ही प्राधिकरण द्वारा खरीदी जा चुकी है। योजना को नए साल की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी है।


इसके अलावा YEIDA सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में भी 973 आवासीय भूखंडों की एक और योजना लाने जा रहा है। इस योजना के लिए यूपी रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और पंजीकरण पूरा होते ही योजना लॉन्च कर दी जाएगी। इस योजना में सामान्य श्रेणी के तहत 755 भूखंड शामिल होंगे, जिनका आकार 162 वर्गमीटर से 290 वर्गमीटर तक होगा। इनमें सबसे अधिक 162 वर्गमीटर श्रेणी में 476 भूखंड और 200 वर्गमीटर श्रेणी में 481 भूखंड प्रस्तावित हैं।


YEIDA की यह योजना वर्ष 2009 के बाद दूसरी सबसे बड़ी आवासीय भूखंड योजना मानी जा रही है। वर्ष 2009 में प्राधिकरण ने सेक्टर 18 और 20 में 21 हजार भूखंडों का आवंटन किया था, जिनका आकार 300 वर्गमीटर से लेकर 4000 वर्गमीटर तक था। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में आवासीय भूखंडों की योजना नहीं आई। साथ ही, नए साल में औद्योगिक भूखंड योजना लाने की भी तैयारी की जा रही है, जिसके लिए आवासीय सेक्टरों में खाली पड़े भूखंडों की पहचान की जा रही है।