Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
NCR Connectivity: मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल का भूमि पूजन, फरीदाबाद से नोएडा का सफर होगा आसान
दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 26 दिसंबर 2025 का दिन अहम साबित हुआ
- sakshi choudhary
- 27 Dec, 2025
दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 26 दिसंबर 2025 का दिन अहम साबित हुआ, जब हरियाणा के मंझावली और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए इस कार्यक्रम ने वर्षों से लंबित इस परियोजना को नई गति दी है। पुल के निर्माण से फरीदाबाद से नोएडा का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो सकेगा, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह पुल मार्ग करीब 66.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा और इसे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर जाना जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह मार्ग जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सबसे तेज और सीधा विकल्प होगा। इसके चलते न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और रियल एस्टेट गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी।
इस परियोजना की परिकल्पना दशकों पहले स्वर्गीय एन.डी. तिवारी और स्वर्गीय राजेश पायलट ने की थी, जो अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार होती नजर आ रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यमंत्री राजेश नागर, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने इसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच विकास, रोजगार और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।