Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
यूपी में शीतलहर के चलते 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को भी मिली राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश पहले ही शुरू कर दिया गया है।
- sakshi choudhary
- 29 Dec, 2025
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश पहले ही शुरू कर दिया गया है। आमतौर पर 31 दिसंबर से शुरू होने वाली छुट्टियां इस बार 29 दिसंबर से लागू कर दी गई हैं। इसके तहत कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे और अब सीधे 15 जनवरी 2025 को पुनः खुलेंगे, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी राहत मिली है।
हालांकि छुट्टियों के दौरान अमेठी और प्रतापगढ़ सहित कुछ जिलों में शिक्षकों को विद्यालय बुलाने के आदेश जारी किए गए थे। यह मामला बेसिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आने के बाद सख्ती दिखाई गई और संबंधित जिलों को अपने आदेश संशोधित करने पड़े। इसके बाद शिक्षकों को भी कड़ाके की ठंड में स्कूल आने से राहत मिल गई है और वे भी अब 15 जनवरी को ही विद्यालय जाएंगे।
प्रदेश में मौसम की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। कानपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि आगरा, अलीगढ़, मेरठ और अन्य जिलों में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट और कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है।