Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूला जुर्म

मणिपुर की रहने वाली लुंजियाना पामाई द्वारा अपने लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
top-news

मणिपुर की रहने वाली लुंजियाना पामाई द्वारा अपने लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाली महिला की पहचान बाद में आरोपी के रूप में हुई। पुलिस की लगातार पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने साथ रहने वाले पार्टनर पर चाकू से वार किया था।


पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना वाली रात दोनों ने देर रात तक शराब का सेवन किया था, जिसके बाद किसी अज्ञात बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह बहस धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई।

जांच अधिकारियों ने बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में आकर महिला ने चाकू से युवक के सीने पर वार कर दिया। वार इतना गहरा था कि युवक को गंभीर चोट लगी और भारी रक्तस्राव होने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।