Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में बनेंगे ई-पुस्तकालय, छह माह में तैयार होंगे आधुनिक भवन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार गांवों में ई-पुस्तकालय भवनों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार गांवों में ई-पुस्तकालय भवनों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सेक्टर-8 के अंतर्गत नवादा, बरसात, घोघोला और हतेवा गांवों में पुराने और जर्जर पंचायत घरों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले छह माह में इनके पूर्ण होने की उम्मीद है।


प्राधिकरण के अनुसार, पहले चरण में कुल 13 ई-पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। चार गांवों में नए भवन बनाए जा रहे हैं, जबकि शेष नौ गांवों में अच्छी स्थिति वाले पंचायत घरों का नवीनीकरण कर उन्हें ई-पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक ई-पुस्तकालय में अध्ययन कक्ष, बरामदा, फर्नीचर तथा पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रविवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में इन भवनों का शिलान्यास किया।

इस परियोजना पर लगभग 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पंचायत घरों के नवीनीकरण के लिए करीब 95.47 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। वरिष्ठ प्रबंधक नागेन्द्र सिंह के अनुसार, ई-पुस्तकालयों के खुलने से युवाओं और छात्रों को डिजिटल संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। प्राधिकरण का मानना है कि पंचायत घरों को ज्ञान केंद्रों में बदलने की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी।