Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में ईएमसीटी का कंबल वितरण अभियान, 4 साल की नन्ही स्वयंसेवक बनी सेवा की मिसाल
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा कंबल वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
- sakshi choudhary
- 06 Jan, 2026
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा कंबल वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस अभियान के तहत 100 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया। टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सीधे कंबल पहुँचाए, जिससे ठंड से राहत मिल सके और मानवीय संवेदना का संदेश समाज तक पहुँचे।
इस सेवा अभियान की सबसे प्रेरणादायक झलक तब देखने को मिली जब मात्र 4 वर्ष की एक नन्ही बच्ची सबसे छोटी स्वयंसेवक के रूप में अभियान में शामिल हुई। उसकी भागीदारी ने यह साबित किया कि सेवा और करुणा की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती। ईएमसीटी के इस प्रयास ने स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश फैलाया और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
अभियान में ईएमसीटी और गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें बेबी संचित्ता चौधरी, गरिमा श्रीवास्तव, भारती भाटेजा, अनूप कुमार सोनी, सत्यंम मनीष श्रीवास्तव, हर्षमणि राजपूत और हिमांशु राजपूत प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही नोएडा पुलिस निराला चौकी का सहयोग भी प्राप्त हुआ। संस्था का मानना है कि ठंड चाहे कितनी भी हो, इंसानियत की गर्माहट हमेशा बनी रहनी चाहिए।