Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिलाओं से जेवरात लूटने वाला गिरोह सक्रिय
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में महिलाओं से नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
- sakshi choudhary
- 08 Jan, 2026
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में महिलाओं से नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते एक महीने के भीतर इस गिरोह ने तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
ताजा मामला मंगलवार शाम का है, जब कस्बा पुलिस चौकी के सामने एक महिला मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उससे टकराया और महिला बेसुध हो गई। होश में आने पर महिला ने पाया कि उसके कानों के कुंडल और हाथों की दो सोने की अंगूठियां गायब हैं। पीड़िता की पहचान पुष्पा चौहान के रूप में हुई है, जो बागवान मोहल्ला दादरी की निवासी हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह पहले अपनी बहन को दादरी रोडवेज बस स्टैंड छोड़ने गई थी। इसके बाद दादरी तिराहे पर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर लौट रही थी। रास्ते में नशीले पदार्थ का असर खत्म होने पर उसे लूट का एहसास हुआ। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।