Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर बस वे का विस्तार, सैनी से तोषा कट तक निर्माण जल्द
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
- sakshi choudhary
- 18 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर अब सैनी से तोषा कट तक करीब चार किलोमीटर लंबी बस वे और उससे जुड़ी पाथ वे के निर्माण की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 49 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित संचालन को ध्यान में रखते हुए इस bus corridor परियोजना को तेज किया गया है। चार मूर्ति चौक से सैनी तक लगभग 80 प्रतिशत बस वे का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्य कैरिज वे और बस वे को अलग करने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य जारी है, जिससे दोनों सड़कें अलग-अलग संचालित होंगी। साथ ही आसपास के सेक्टरों और सोसाइटी के लिए सर्विस लेन का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि traffic management बेहतर हो सके।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने तक कार्यदायी संस्थाएं तय हो जाएंगी और तुरंत निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह बस वे चार मूर्ति से सिरसा तक करीब 28 किलोमीटर में विकसित की जा रही है और आगे चलकर Yamuna City होते हुए सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगी। इस रूट पर केवल सवारी बसों और emergency vehicles को ही अनुमति होगी, जिससे public transport को international standards के अनुरूप बनाया जा सके।