Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
Greater Noida News: Nimbus Society Gate पर Security Guard और Delivery Boy में Clash, Viral Video से मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी के मुख्य गेट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया
- sakshi choudhary
- 25 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी के मुख्य गेट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि इस झड़प के दौरान लाठी और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो के रूप में फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गेट पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और लोग बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, जांच के बाद आगे की police action की जाएगी। फिलहाल सोसाइटी में शांति बनी हुई है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और entry rules पर सवाल खड़े कर दिए हैं।