Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ
● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़
● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार
● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित
● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री....
● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर
● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत
YEIDA की 88वीं बोर्ड बैठक: निवेश, औद्योगिक पार्क और शिक्षा–हेरिटेज सिटी पर बड़े फैसले
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 88वीं बोर्ड बैठक 30 जनवरी 2026 को आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय प्रगति, औद्योगिक विकास और सामाजिक आधारभूत ढांचे से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
- sakshi choudhary
- 30 Jan, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 88वीं बोर्ड बैठक 30 जनवरी 2026 को आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय प्रगति, औद्योगिक विकास और सामाजिक आधारभूत ढांचे से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 जनवरी 2026 तक 2669.12 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां दर्ज कीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 120 प्रतिशत से अधिक हैं। वहीं राजस्व भुगतान भी बढ़कर 5498.49 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिससे YEIDA की आर्थिक मजबूती और निवेशकों का भरोसा साफ झलकता है।
बैठक में One Time Settlement Policy 2025/02, 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों की प्रगति, अतिरिक्त मुआवजे के वितरण और औद्योगिक पार्कों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। Apparel Park, Handicraft Park, MSME Park, Toy Park और Medical Device Park में बड़ी संख्या में भूखंडों का आवंटन, लीज डीड निष्पादन और निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नए industrial plots की योजनाएं जारी की गईं, जिनसे MSME, manufacturing, export और startup ecosystem को गति मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में भी अहम फैसले हुए। सेक्टर-34 में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए 6 एकड़ भूमि प्रतीकात्मक दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया। वहीं Agra Urban Centre की Draft Master Plan 2031 को जन आपत्तियों के लिए स्वीकृति दी गई। Vrindavan क्षेत्र में Heritage City Project, Pilgrim Gateway Complex, tourism infrastructure और residential development को लेकर भी रणनीतिक फैसले हुए, जिससे धार्मिक पर्यटन, urban development और real estate growth को नई दिशा मिलने की संभावना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *