Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: मेरठ जोन की पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का गौतमबुद्धनगर में भव्य शुभारंभ! इस स्टेडियम में उठाए लुत्फ

top-news

Greater Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मेरठ जोन की 26वीं अंर्तजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 02 जून 2025 को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें आयोजन सचिव रवि शंकर निम, अपर पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार सिंह, प्रवीण रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अवनीश दीक्षित, राजीव गुप्ता, ट्विंकल जैन और हॉकी संघ के सचिव मंजीत सिंह शामिल थे।

Greater Noida: गाजियाबाद ने मेरठ को चटाई धूल 

प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में गाजियाबाद ने मेरठ को 2-0 से हराया। महिला वर्ग के दूसरे मैच में गाजियाबाद ने गौतमबुद्धनगर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में बुलन्दशहर ने सहारनपुर को 3-0 से हराया, जबकि चौथे मैच में मुजफ्फरनगर ने हापुड़ को 5-3 से मात दी। महिला वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद की स्टार खिलाड़ी मैरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए और टीम को मेरठ पर 5-1 की जीत दिलाकर चल बैजन्ती ट्रॉफी पर कब्जा दिलाया।

इस दिन होगा क्वाटर फाइनल

बता दे कि Greater Noida में प्रतियोगिता का अगला दौर 03 जून को खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में बुलन्दशहर और मुजफ्फरनगर आमने-सामने होंगे। वहीं, सेमीफाइनल में गाजियाबाद का मुकाबला बागपत से और दूसरे सेमीफाइनल में विजेता टीम का सामना कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से होगा। प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का फाइनल मैच 04 जून को आयोजित होगा। यह आयोजन पुलिस बल के बीच खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video