Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida: नोएडा फेस-2 पुलिस और सीआरटी टीम की बड़ी कामयाबी: 26.5 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

top-news

Noida: थाना फेस-2 नोएडा पुलिस और सीआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक्सप्रेसवे सर्विस रोड, सेक्टर 93 कट के पास से की गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 26.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जाता था।

Noida: इन अपराधियों को किया गया गिरफ्तार 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंदन राव, अजीम, शमीम, बंटी कुमार और सूरज राव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओजी गांजा थाईलैंड से, जबकि शिलोंग और मैंगो गांजा पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से मंगाया जाता है। इसे NCR क्षेत्र में रिटेलरों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें। वे मोबाइल पर बातचीत के लिए केवल व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी ट्रेसिंग न हो सके।

तस्करों के पास से मिले अवैध गांजा 

बता दे कि Noida पुलिस को इन तस्करों के पास से 2 किलोग्राम ओजी गांजा, 8 किलोग्राम शिलोंग गांजा और 16.5 किलोग्राम मैंगो गांजा बरामद हुआ है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नोएडा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से गांजा तस्करी नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है और NCR क्षेत्र में नशे के धंधे पर अंकुश लगाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video