Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Weather: Greater Noida में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

top-news

Weather: ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। अचानक आई आंधी से सड़कों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया। सिग्मा, बीटा और अल्फा सेक्टरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। Greater Noida के ग्रैंड वेनिस मॉल के पास एक पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन घायल चालक का पता नहीं चल सका।

Weather: तेज़ आँधी बारिश से बिजली व्यवस्था में आई दिक्कत

Greater Noida
Greater Noida

बारिश और आंधी से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। सम्राट मिहिर भोज पार्क के पास दो स्ट्रीट लाइट पोल गिर गए। शाम करीब पांच बजे से साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। लोगों को गर्मी और अंधेरे दोनों से जूझना पड़ा। Greater Noida के स्थानीय निवासी विकास ने आरोप लगाया कि प्रशासन समय रहते कमजोर पेड़ों और ढीले खंभों की जांच नहीं करता, जिससे ऐसे हादसे होते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

इन समस्याओं से गुज़र रहे है लोग 

बात अगर ग्रेटर नोएडा के Weather की करें तो तेज बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं दूसरी ओर जलभराव और जाम ने परेशानी बढ़ा दी। परी चौक, नॉलेज पार्क, गामा चौराहे, किसान चौक और बिसरख गोलचक्कर पर भारी जाम लगा रहा। सिग्नल बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। रविवार होने के कारण मॉल, रेस्टोरेंट और पार्कों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और परिवारों ने मौसम का लुत्फ उठाया। Greater Noida में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video