Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

Noida Corona Update: नोएडा में कोरोना के मामले फिर बढ़े! स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

top-news

Noida Corona Update: नोएडा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनमें किसी भी तरह के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में चेन्नई से लौटा है, बाकी सभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं।

Noida Corona Update: जाने बढ़ते कोरोना के मामले पर क्या कहते है डॉक्टर 

Corona
Corona

डॉ. सिंह के अनुसार, सभी संक्रमितों में केवल सामान्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी और गले में खराश देखी गई है। मरीजों की दोबारा जांच सात दिन बाद की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से मंगवाए हैं। ये सैंपल दिल्ली या लखनऊ की लैब में भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीज किस वेरिएंट से संक्रमित हैं। इसके अलावा Noida Corona Update की संख्या को देखते हुए, जिला अस्पताल ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही RTPCR जांच शुरू की जाएगी।

प्रशासन ने कर ली है पूरी तैयारी 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच कराएं। प्रशासन का कहना है कि Noida Corona Update को देखते हुए वे मानसिक और मेडिकल रूप से पूरी तरह तैयार हैं। नोएडा का जिला अस्पताल पहले भी कोविड अस्पताल के रूप में काम कर चुका है, इसलिए वहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video